नवागढ़: नवागढ़ में सड़क पर बिगड़े हालत में खड़े ट्रैक्टर से बाइक टकराई, हादसे में 2 युवकों की मौत
जानकारी के मुताबिक, नवागढ़ से दोनों युवक करण कश्यप और कार्तिक कश्यप, राछाभाठा की ओर बाइक से गए थे. यहां दोनों बाइक से नवागढ़ लौट रहे थे। इस दौरान सड़क पर बिगड़े हालत में ट्रैक्टर खड़ा था, जिसमें बाइक सवार दोनों युवक टकरा गए और एक युवक कार्तिक कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं युवक करण कश्यप ने जांजगीर ले जाते वक्त दम तोड़ दिया।