कोरांव: कोरांव बाजार में लगे भीषण जाम में फंसे राहगीर, व्यापारियों को हुई दिक्कतें, रोज जाम से परेशान हैं लोग
कोरांव बाजार में बुधवार को दोपहर 1 बजे से लेकर 3 बजे तक भीषण जाम लग रहा। जिससे राहगीरों व व्यापारियों को काफी कठिनाइयो एवं दिक्कतों का सामना करना पड़ा। राहगीर भी जाम में फंसे रहे जिससे काफी देर के लिए आवागमन बाधित भी रहा। हालांकि काफी देर के बाद पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया तब जाकर आवागमन बहाल हो सका।