महाराजगंज: उदयपुर ग्राम पंचायत में सांप के काटने से एक महिला की हुई मौत
उदयपुर ग्राम पंचायत में कल सोमवार रात 8: 30 बजे एक दुखद घटना घटी। 56 वर्षीय शोभा देवी को घर के बाहर टहलते समय जहरीले सांप ने काट लिया। गंभीर हालत में उन्हें परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महाराजगंज भेज दिया। इस घटना से गांव में शोक की