महाराजगंज: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने की सीएम डैशबोर्ड को लेकर विभिन्न विभागों की समीक्षा
महराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों की समीक्षा की। उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना में तेजी लाने और जनता को जागरूक करने के निर्देश दिए। बिजली कटौती पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने शिकायतों के लिए अपना सीयूजी नंबर 9454417546 जारी किया और त्वरित निस्तारण के आदेश दिए। जल जीवन मिशन व वृक्षारोपण की प्रगति सुधारने के भी निर्देश