महाराजगंज: बरवा मिल के पास दर्शन कर लौट रहे दंपति की बाइक को सामने से आ रही बाइक ने मारी टक्कर, दंपति हुए घायल
सोमवार को पकड़ी-खुटहा मार्ग पर बरवा मिल के पास सड़क हादसा हुआ। इटहिया शिव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे दंपति की बाइक सामने से आ रही बाइक से टक्कर से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। हादसे में महिला मेनका घायल हो गईं, जबकि पति अरविंद को हल्की चोटें आईं। दोनों अपने बच्चों के साथ पनियरा थाना क्षेत्र के इलाहाबाद जा रहे थे। राहगीरों ने एम्बुलेंस