महाराजगंज: वनटांगिया ग्रामों के लिए अलग ग्राम पंचायत बनाने की मांग, कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम को ज्ञापन दिया गया
महराजगंज में मनोज निषाद ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 18 बनटांगिया गांवों को मिलाकर अलग ग्राम पंचायत बनाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि इन गांवों को मतदान का अधिकार तो मिल गया है, परंतु अन्य पंचायतों में जुड़ने से उनका विकास बाधित है। बाहरी ग्राम प्रधान होने से योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता। ज्ञापन में वन अधिकार अधिनियम 2006 और संबंधित नियमों का हवाला