महाराजगंज: हरपुर तिवारी में जल्दी चीनी मांगने पर युवक के साथ लाठी-डंडे से की गई मारपीट, मुकदमा दर्ज
सोमवार शाम 7:00 बजे श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के हरपुर तिवारी चौराहे पर एक युवक के साथ मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। युवक द्वारा दुकान पर चीनी जल्दी देने की बात कहने पर पहले उसे गालियां दी गईं और फिर कुछ लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों से पीट दिया। मिली जानकारी के अनुसार, हरपुर तिवारी निवासी नैतिक मोदनवाल अपने घर के पास स्थित एक दुकान पर चीनी लेने गया था। उसने