महाराजगंज: पकड़ियार गांव में तेंदुए की लगातार चहल-कदमी से ग्रामीणों में दहशत
घुघली थाना क्षेत्र के पकड़ियार गांव में तेंदुए की लगातार चहल-कदमी से ग्रामीण दहशत में हैं। खेतों में घूमते तेंदुए का वीडियो भी ग्रामीणों ने बनाया है। दिन-रात लोग भय के साए में जीने को मजबूर हैं। महीनों से आसपास के चार गांवों के लोग तेंदुए की मौजूदगी से भयभीत हैं। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर तेंदुए को पकड़ने के प्रयास में जुटी है।