चानन: चानन प्रखंड के महाजनमा में पांच एकड़ में होगी लेमनग्रास की खेती, 15 हजार पौधे वितरित
चानन के महाजनमा में शुक्रवार को चौथी बैठक आयोजित हुई। पूर्वाहन 11:30 बजे जिला प्रशासन की पहल पर 5 एकड़ में लेमनग्रास खेती के लिए 15 हजार पौधे वितरित हुए। क्षेत्र को ‘हर्बल औषधीय वैली’ बनाने का लक्ष्य है। बच्चों के लिए दो शिक्षकों से अस्थायी विद्यालय शुरू किया गया। ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई। करीब 30 लोगों से कृषि यंत्र के आवेदन लिए गई.