सहसवान: मेवली निवासी दो सगे भाइयों की सिंभावली क्षेत्र में मौत के बाद भाजपा नेता विक्रांत यादव ने परिजनों से की मुलाकात
हापुड़ के सिंभावली में गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में उघैती थाना क्षेत्र के मेवली गांव निवासी सगे भाइयों सुखवीर (25) और जसवंत (20) की मौत के बाद भाजपा नेता विक्रांत यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने पीड़ित परिवार को ₹50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।