जतारा: दिगौड़ा समिति केंद्र पर परमिट वाले किसानों को डीएपी खाद मिला, अन्य किसानों को नगद भुगतान बंद
समिति केंद्र दिगौड़ा पर आज रविवार को केवल परमिट वाले किसानों को डीएपी खाद का वितरण किया गया है। आज समिति केंद्र पर किसानों की काफी कम भीड़भाड़ रही। केवल परमिट वाले किसान ही समिति केंद्र पर अपना खाद लेने के लिए आए। आज बिना पुलिस व प्रशासन के शांति से डीएपी खाद का वितरण किया गया। नगद रुपए देकर खाद लेने वाले किसानों को खाद नहीं मिला।