लालगंज: लालगंज में संपूर्ण समाधान दिवस पर 8 विभागों के अधिकारी अनुपस्थित, एसडीएम ने कार्रवाई के लिए डीएम को भेजा पत्र
तहसील सभागार लालगंज में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन शनिवार दोपहर बात करीब 2:00 बजे सम्पन्न हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में आठ विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे। संबंधित विभागों की शिकायतों का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। उपजिलाधिकारी लालगंज ने जिलाधिकारी को पत्र भेज कर अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।