जगदलपुर: वनमंत्री केदार कश्यप ने धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट का GST के बाद ग्राहकों को मिल रहे फायदों की जानकारी ली
वन मंत्री केदार कश्यप ने विशाल मेगा मार्ट में ज़रूरत के सामान खरीदे और जीएसटी दरों में कमी का लाभ लिया। इस दौरान उन्होंने आत्मीयता से लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने खरीदारी कर रही गृहिणियों से घरेलू बजट पर आए असर की जानकारी ली, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों से उनकी दिनचर्या के बारे में पूछताछ की।