जगदलपुर: नगर निगम में GST रिफॉर्म पर अभिनंदन प्रस्ताव पारित करने के लिए विशेष सम्मिलन का आयोजन, महापौर संजय पांडे ने आभार व्यक्त किया
महापौर एवं पार्षदगणों के पत्र दिनांक 23.09.2025 में दिये प्रस्ताव अनुसार देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन द्वारा जीएसटी (जीएसटी) के दरों में भारी कटौती करते हुए मध्यम एवं जन सामान्य वर्ग को बहुत बड़ा उपहार दिया गया है।