जगदलपुर: बस्तर दशहरा फुल रथ की दूसरी परिक्रमा में बस्तर पुलिस के जवानों ने हर्ष फायर कर दी सलामी
जगदलपुर, 25 सितम्बर 2025/ बस्तर दशहरे का प्रमुख आकर्षण फूल रथ की दूसरी परिक्रमा गुरुवार को की गई। फूल रथ में सवार होने के बाद मां दंतेश्वरी के छत्र और डोली को बस्तर पुलिस के जवानों ने हर्ष फायर कर सलामी दी। बस्तर दशहरा, जो 75 दिनों तक चलने वाला दुनिया का सबसे लंबा दशहरा उत्सव है, अपनी अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। इन परंपराओं में "फूल रथ परिक्रमा" का व