जगदलपुर: बस्तर दशहरा में फूल रथ की दूसरी परिक्रमा पूरी, रथ खींचने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और नगरवासी उमड़े
विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा का प्रमुख आकर्षण फूलरथ की दूसरी परिक्रमा गुरुवार रात 9 बजे पूरी हुई। फूलों से सजे 4 चक्के के इस रथ को लेकर जगदलपुर और तोकापाल तहसील के 36 गांवों 400 ग्रामीणों ने खींचकर गोलबाजार का परिक्रमा किया। परिक्रमा शुरू होने से पहले शाम को जहां हर्ष फायर कर सलामी दी गई ।