जगदलपुर: नगर निगम में GST को लेकर विशेष सम्मिलन पर भड़की कांग्रेस, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने कहा- वह लूटने वालों के साथ नहीं
नगर निगम में बीजेपी पार्षद दल द्वारा GST को लेकर विशेष सम्मिलन बुलाने पर , कांग्रेस पार्षद दल ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विगत 10 वर्षों से मनमाना GST लगाकर जनता को लूट रहे थे और आज उसमें बदलाव करके उसका ढिंढोरा पीट रहे हैं । कांग्रेस लूटने वालों के साथ कभी नहीं खड़ी होगी इसलिए कांग्रेस पार्षद दल ने सम्मिलन का बहिष्कार किया