जगदलपुर: बस्तर दशहरा में सम्मिलित होने का न्यौता देने सपरिवार दंतेवाड़ा पहुंचे बस्तर महाराजा कमलचंद्र भंजदेव, दिया निमंत्रण
बस्तर दशहरा का आमंत्रण देने बस्तर राजा कमलचंद भंज देव शुक्रवार दोपहर दंतेवाड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर मां के दर्शन-पूजन कर माता दंतेश्वरी को दशहरा में आने निमंत्रण दिया।बस्तर दशहरा के लिए राज परिवार माईजी को आमंत्रण देने के लिए हर वर्ष अश्वनी शुक्ल पंचमी राज परिवार के सदस्य जगदलपुर से दंतेवाड़ा माई दंतेश्वरी को न्यौता देते हैं