हल्द्वानी में गौला खनन से जुड़े वाहन स्वामियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। गौला खनन मजदूर उत्थान समिति के बैनर तले वाहन स्वामियों ने वाहन स्वामित्व परिवर्तन में देरी दूर करने, फिटनेस फीस और GPS की अनिवार्यता में पूर्व की भांति छूट देने तथा डंपर, टिप्पर और ट्रैक्टर की वजन सीमा क्रमशः 120, 100 और 80 कुंतल निर्धारित करने की मांग उठाई। वाहन स्वामियों का कहना है कि इन समस्याओं के चलते उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो रहा है।
#GaulaMining #Haldwani #HaldwaniNews #Nainital #Uttarakhand #UttarakhandNews #MiningNews #MiningSession #VehicleOwners #Dumper #Tipper #Tractor #GPSRules #VehicleFitness #MiningProblems #SDMOffice #DistrictAdministration #Protest #Memorandum #HaldwaniExpressNews
Haldwani, Nainital | Nov 13, 2026