हल्द्वानी के PSP अस्पताल में इलाज के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। मामले का संज्ञान लेते हुए CMO नैनीताल डॉ. रश्मि पंत ने अस्पताल प्रबंधन से 24 से 48 घंटे के भीतर मातृ मृत्यु से संबंधित रिपोर्ट मांगी है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला के घर जाकर सामुदायिक स्तर पर आकलन करेगी। CMO के मुताबिक, रिपोर्ट और ऑडिट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों तथा संभावित कमियों का पता चल सकेगा।
#Haldwani #HaldwaniNews #PSPHospital #Uttarakhand #UttarakhandNews #Nainital #HealthDepartment #CMORashmiPant #MaternalDeath #MaternalHealth #HospitalNegligence #MedicalInvestigation #HealthNews #PatientSafety #MedicalAudit #Healthcare #HospitalNews #BreakingNews #HaldwaniExpressNews
Haldwani, Nainital | Nov 13, 2026