सिखों ने सोनिया की किताब की प्रतियां जलाई #sikhsrights #soniyagandhiji ‘#Belonging: A #JourneyofLove’
चार दशक बाद भी 1984 के जख्म हरे हैं और आज भी गूंज रही इंसाफ व जवाबदेही की मांग, पीड़ित परिवारों का दिल्ली में जोरदार विरोध!
1984 के सिख विरोधी दंगों से प्रभावित परिवारों ने नई दिल्ली में सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की प्रतियां जलाकर अपना आक्रोश जाहिर किया।
प्रदर्शनकारियों की नाराजगी किताब में 1984 के सिख दंगों को लेकर की गई उस टिप्पणी पर है, जिसमें कथित तौर पर कहा गया कि इन दंगों के पीछे कोई “गहरी जड़ें जमाई दुश्मनी” (Deep-rooted animosity) नहीं थी।
पीड़ित परिवारों का सवाल है—जिन परिवारों ने अपनों को खोया, जिनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई, क्या उनके दर्द और त्रासदी को महज कुछ शब्दों में समेटा जा सकता है?