टीकमगढ़: जिला अस्पताल में पदस्थ ईएनटी डॉक्टर लिख रहे थे बाहर की दवाएं, सिविल सर्जन ने हटाया
जिला अस्पताल के डॉक्टर अब भी बाहर की दवाएं मरीजों को लिख रहे हैं। अनियमितता बरतने वाले ईएनटी के डॉक्टर अरविंद सिंह को पहले भी हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद वे बाहर की दवाई लिखने से बाज नहीं आए, जिसके बाद शिकायत के आधार पर सिविल सर्जन ने हटाने की कार्रवाई की है। उन्हें जिला स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के लिए रिलीव कर दिया है।