टीकमगढ़: सतगुवा गांव निवासी बालिका की सांप के काटने से हुई मौत, पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
सतगुवा गाव निवासी गुड्डी नाम की बालिका के शव का आज जिला अस्पताल में पीएम कराया गया।परिजनों ने बताया कि बालिका अपने घर में जैसे ही सो कर उठी तो उसे एक साँप ने डस लिया,जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।बालिका को सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया,जहां उसे डॉक्टर ने देख कर मृत घोषित कर दिया।बालिका के शव का पीएम कराया गया और शव परिजनों के सुपुर्द किया गया है।