टीकमगढ़: कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में प्रशासन गांव की ओर योजना अंतर्गत आयोजित ग्राम जनसुनवाई की समीक्षा बैठक की गई आयोजित
कलेक्टर अवधेश शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में प्रशासन गांव की ओर योजना अंतर्गत आयोजित ग्राम जनसुनवाई की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि ग्राम जनसुनवाई के समय सभी अधिकारी विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षकों की उपस्थिति और शाला की संपूर्ण व्यवस्था का जायज़ा ले तथा कोई कमी पाई जाए तो उसे पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का अमला डेंगू या अन्य मच्छर जनित बीमारियों के संबंध में लोगों को जागरूक करें। इस दौरान कलेक्टर ने और भी संबंधित चर्चाएं की और आवश्यक निर्देश।