टीकमगढ़: जिले की अलग-अलग ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई का किया गया आयोजन, अधिकारियों ने ग्रामीणों की सुनीं समस्याएँ
टीकमगढ़ जिले की अलग-अलग ग्राम पंचायत में जनसुनवाई के दौरान आमजन से प्राप्त शिकायत एवं समस्याओं को सुना गया तथा कुछ समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया एवं जटिल समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई के दौरान नोडल अधिकारियों ने ग्रामीणजनों से चर्चा कर शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने ग्रामों में गौशाला, अमृत सरोवर, आंगनवाड़ी, विद्यालय, स्वास्थ्य केन्द्र, राशन दुकानों सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण भी किया तथा आवश्यक निर्देश दिये।