टीकमगढ़: जिले में 24 घंटे में 2.8 इंच हुई बारिश, पांच तहसीलों में औसत बारिश का कोटा हुआ पूरा
जिले में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। पिछले 24 घंटे के दौरान 2.8 इंच औसत बारिश रिकार्ड की गई है। मंगलवार रात से शुरू हुआ बारिश का दौर आज भी जारी है। जिले में अब तक 38.01 इंच औसत बारिश हो चुकी है। जबकि पिछले साल 10 सितंबर तक 33 इंच बारिश हुई थी। इस बार पिछले साल से 5 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है।