नाथनगर: ललमटिया पुलिस ने 24 घंटे में चोरी के तीन मोबाइल बरामद किए, दो आरोपित गिरफ्तार
ललमटिया थाना क्षेत्र में मकान से तीन मोबाइल चोरी होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर चोरी के सभी मोबाइल बरामद कर लिए। पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की घटना में इस्तेमाल की गई लोहे की रड भी बरामद की गई है।