बांसगांव: चरणपादुका कुटी और पुरानी हनुमान गढ़ी बड़हलगंज से निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पौहारी महाराज की चरणपादुका कुटी और पुरानी हनुमान गढ़ी बड़हलगंज से परम्परागत रूप से निकलने वाले भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का उत्सव धूमधाम से सम्पन्न हो गया। रविवार को अष्टम पौहारी महाराज श्री कौशलेंद्र नाथ महाराज द्वारा विधिवत पूजार्चन के पश्चात रथ पर विराजमान राजराजेश्वर प्रमोद वन बिहारी भगवान श्रीराम जानकी की रथयात्रा चरणपादुका कुटी से निकली।