लखीसराय: एसपी के निर्देश पर रोको टोको अभियान, वाहनों व संदिग्धों की सघन जांच
जिले में अपराध नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर रोको-टोको अभियान चलाया गया। शनिवार के पूर्वाह्न 11:45 पर सोशल मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह अभियान विशेष रूप से मादक पदार्थ हो के अवैध परिवहन तथा संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाया गया।