बहराइच: केडीसी तिराहे से व्यापारी पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक अभियुक्त को कोतवाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली नगर पुलिस ने व्यापारी पर जानलेवा हमला करने के मामले का अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। जिसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू,रक्त रंजित अभियुक्त के कपड़े व जूते बरामद हुए है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि केडीसी तिराहे से अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसके जेल रवाना कर दिया गया है मोबाइल का लॉक खोलने को लेकर विवाद हुआ था।