बहराइच: दुलारपुर टोल प्लाजा के पास से थाना दरगाह पुलिस ने पॉकसो एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित दुलारपुर टोल प्लाज़ा के पास से थाना दरगाह पुलिस ने पॉकसो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए रविवार को बताया कि अभियुक्त पॉकसो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है।