बहराइच: मछियाही में सराफा दुकान से लाखो के जेवर व नकदी चोरी,सराफा की दुकान में चोरी के दौरान सीसीटीवी में कैद चोर।
चिलवरिया के मछियाही चौराहा स्थित पट्टीपुरवा मार्ग पर सराफ की दुकान का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने दुकान में रखी नकदी व लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवर पार कर दिए। सुबह जब व्यापारी दुकान पर पहुंचे तो टूटा ताला, गायब जेवर व नकदी व बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर चोरों को पकडकर कर जल्द घटना का खुलासा करने की बात कही है।