बहराइच: बहराइच जनपद मे बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट ईदगाह सहित इबादतगाहों पर होगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एसपी ने दी जानकारी
बहराइच जनपद मे सोमवार को बकरीद पर्व मनाया जायेगा जिसको सकुशल शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन अलर्ट है। एसपी वृन्दा शुक्ला ने बताया की जिले की ईदगाह सहित सभी इबादतगाहों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। वहीं ज़िले मे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं। सौहार्दपूर्ण वातावरण मे पर्व सम्पन्न कराया जायेगा।