बहराइच: ओरियनपुरवा में युवती को सर्प ने डंसा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
बहराइच जिले के खैरीघाट थाने के लौकिहा के मजरे ओरियनपुरवा निवासनी 30 वर्षीय राधा देवी पत्नी प्रकाश घर के पीछे पानी भरने गई थी। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। उसकी चीख पर लोग दौड़े। माहोल बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज लाए। चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं महिला की हालत स्थिर बनी हुई है।