बहराइच: श्मशान घाट के पास से कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी के जेवरात व नकदी के साथ 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बहराइच कोतवाली देहात पुलिस ने रविवार को शमशान घाट के पास से तीन अभियुक्तों को चोरी के जेवरात व नगदी सहित गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात बृजेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि तीन अभियुक्त तो बाबूराम, शाहरुख व इमरान को चोरी के जेवरातो व 3040 रुपए की नगदी के साथ गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय रवाना कर दिया गया है।