गुमला: करमा पर्व मनाने गए युवक से मारपीट, 5 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Gumla, Gumla | Nov 7, 2026 सदर थाना क्षेत्र के तेलगांव निवासी मंगलदेव तिर्की ने मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ शनिवार की शाम 6 बजे गुमला थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कोलपारा घट्ठा निवासी झरी तिर्की, सूरज उरांव, फागी देवी, अनिल उरांव और सुरेंद्र उरांव को आरोपित बनाया गया है।