गया में बाइक चोरी की वारदात CCTV में कैद, चोर की तलाश
गया: मखदुमपुर मुस्सी गांव निवासी अभिषेक कुमार उर्फ काजू शर्मा की बाइक गया में प्रमोद लड्डू भंडार के समीप एक्सिस बैंक के पास से चोरी हो गई। बाइक चोरी की पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध युवक बाइक ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति फुटेज में दिख रहे युवक को पहचानता है या उसके बारे में कोई जानकारी रखता है, तो पुलिस को सूचना देने में सहयोग करें।
सीसीटीवी फुटेज देखें और अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि आरोपी की पहचान में मदद मिल सके।
#gaya #BikeChori #CCTV #CrimeNews #Makhdumpur #BreakingNews #JehanabadNews #जहानाबादलाइव #jehanabadlive #वीडियोवायरल #jehanabad #पटनागया