बड़ी खबर | पटना-गया रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित पुनपुन नदी का जलस्तर बढ़ने से रेल परिचालन पर असर
जहानाबाद। पटना-गया रेलखंड पर पुनपुन रेलवे स्टेशन के समीप पुनपुन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण रेल परिचालन प्रभावित हो गया है।
शुक्रवार रात 8 बजे के बाद से चार ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था। वहीं शनिवार को दो और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन नहीं हुआ। इस तरह शनिवार को कुल 6 पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहा।
इसके अलावा पटना-गया रेलखंड पर चलने वाली कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें 25 मिनट से लेकर ढाई घंटे तक विलंब से चलीं।
रेल प्रशासन के अनुसार, पुनपुन हॉल्ट के पास ब्रिज संख्या-21 के समीप जलस्तर बढ़ने के कारण सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया गया है। फिलहाल डाउन लाइन की ओर पानी बढ़ने के कारण ट्रेनों को अप लाइन से गुजारा जा रहा है।
ट्रेनों के विलंब और परिचालन बंद होने से जहानाबाद समेत विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह से ही स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ देखने को मिली।
जहानाबाद रेलवे स्टेशन से यात्रियों की तस्वीरें सामने आई हैं।
#Jehanabad #JehanabadLive #PatnaGayaRailway #TrainUpdate #RailwayNews #PunpunRiver #BiharNews #TrainDelay #जहानाबाद