लालबर्रा: खमरिया में अवैध शराब के विरोध में एकजुट हुईं महिलाएं, पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए भट्टी हटाने की मांग की
बालाघाट जिले की लालबर्रा तहसील के ग्राम खमरिया में अवैध शराब की बेरोकटोक बिक्री और संचालित शराब भट्टी के खिलाफ ग्रामीण महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा है। गांव के शांत माहौल को बनाए रखने तथा युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाने के मकसद से बुधवार को दोपहर 1 बजे 50 से अधिक महिलाओं ने एकजुट होकर लालबर्रा तहसील कार्यालय पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर गांव