सिमडेगा: झामुमो के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर सोमवार को सिमडेगा परिसदन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना, जिला सचिव सफीक खान सहित केंद्रीय, जिला, नगर एवं प्रखंड समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। जिला सचिव ने उनके झारखंड आंदोलन में योगदान और संगठन के प्रति समर्पण को याद किया। नेताओं ने कहा कि उनका संघर्ष, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा सदैव कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी। इस दौरान सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।