गुमला पालकोट में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, मनरेगा BPO 6 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
गुमला जिले के पालकोट प्रखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। रांची ACB की टीम ने मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी हरीश प्रजापति को 6 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि मनरेगा के तहत तालाब निर्माण के लिए पालकोट के एक लाखों से बीपीओ के द्वारा जिओ टैगिंग के नाम पर ₹10000 की मांग की गई थी और पहली किस्त के रूप में गुरुवार को ₹6000 देने की बात हुई थी, जिसकी शिकायत लाभुक ने टीम से की थी गुरुवार को एसीबी की टीम प्रखंड कार्यालय पालकोट पहुंची और बीपीओ को रंगे हाथ गिरफ्तार कर अपने साथ रांची ले गई। बीपीओ की गिरफ्तारी के बाद प्रखंड कार्यालय में कर्मियों के बीच हड़कंप का माहौल है।