पश्चिमी सिंहभूम जाने के दौरान डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने धनबाद जिले के राजगंज–कतरास मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे एक बाइक सवार को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा देखा. अंधेरा था, स्थान सुनसान था और घायल व्यक्ति के माथे व पैर में गंभीर चोट के कारण अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था।बिना समय गंवाए डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने अपनी गाड़ी रोकी और तत्काल गाड़ी से गमछा निकालकर रक्तस्राव वाली जगह पर गमछा फाड़कर जगह-जगह बांधकर खून रोकने का प्रयास किया. इसके बाद अपने अंगरक्षक के साथ घायल व्यक्ति को अपनी गाड़ी से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, ताकि उसका इलाज जल्द शुरू हो सके. साथ ही स्थानीय थाना प्रभारी को भी घटना की सूचना दी।
#जयरामकुमारमहतो #डुमरीविधायक #मानवताकीमिसाल # मानवसेवा #जनसेवा #घायलकीमदद #सड़कदुर्घटना #सड़कसुरक्षा #मानवता #सेवाभाव #धनबाद #राजगंज #कतरास #पश्चिमीसिंहभूम #गुवा #गुवागोलीकांड #श्रद्धांजलि #झारखंडसमाचार