ओबरा: लंगड़ा मोड़ के पास अधेड़ व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला, पुलिस जांच में जुटी
Obra, Sonbhadra | Sep 12, 2026 सोनभद्र के डाला चौकी क्षेत्र के लंगड़ा मोड़ के पास शनिवार दोपहर बाद सनसनी फैल गई जब एक अधेड़ व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला।बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय ओमप्रकाश चौरसिया पुत्र स्व महातम निवासी लंगड़ा मोड़ का शव टीन शेड करकट के पाइप में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।स्थानीय लोगों की नजर फंदे से लटके शव पर पड़ी तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया।