दीपावली पर झोपड़पट्टियों में पहुंचे हनुमंत सिंह तोमर, जरूरतमंदों के चेहरों पर बिखेरी खुशियां!
अम्बाह/दिमनी। दीपावली पर किसी ने अपने घर रोशन किए, तो किसी ने जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी! भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य हनुमंत सिंह तोमर थोगापुरा ग्राम खजूरी और रति रामपुर की धुमक्कड़ बस्तियों में पहुंचे, जहां महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को फल, मिठाई एवं आतिशबाजी वितरित कर दीपावली की खुशियां साझा कीं।
हनुमंत सिंह तोमर ने कहा कि सच्ची दीपावली तभी है, जब गरीब और जरूरतमंद परिवारों के घरों में भी खुशियों के दीप जलें।
उनकी इस पहल ने मानवता, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।