दीपावली पर मुरैना पुलिस अलर्ट, बाजारों और चौराहों पर कड़ी निगरानी!
मुरैना। दीपावली पर्व को लेकर मुरैना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिलेभर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
एसपी धर्मराज मीना के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार मैदानी भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है और असामाजिक तत्वों, हुड़दंगियों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।
मुरैना पुलिस का संदेश—दीपावली खुशियों और सौहार्द के साथ मनाएं, कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।