जमीन के विवाद में घायल मुंशीलाल गुर्जर की मौ.त, जौरा थाने के सामने चक्काजाम, एम्बुलेंस पर पथराव
मुरैना। जौरा थाना क्षेत्र के ग्राम चांचुल में वन विभाग की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच 14 अक्टूबर को हुई मा.रपीट की घटना ने अब गंभीर रूप ले लिया है। ला.ठी-डं.डों से हुए हमले में घायल हुए मुंशीलाल गुर्जर की इलाज के दौरान मौ.त हो गई। उनकी मौ.त की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर को चांचुल गांव में वन विभाग की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद ने मा.रपीट का रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर ला.ठी-डं.डे चले। घटना में पांच लोग घायल हुए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था, जबकि गंभीर घायलों को मुरैना रेफर किया गया था।
इसी घटना में घायल चांचुल निवासी मुंशीलाल गुर्जर की उपचार के दौरान मौ.त हो गई। रविवार को श.व को एम्बुलेंस से गांव ले जाया जा रहा था। इसी दौरान जौरा में आक्रोशित लोगों ने एम्बुलेंस पर पथराव कर दिया, जिससे एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई।
इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जौरा थाने के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस बल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहा है।
वन विभाग की जमीन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक व्यक्ति की मौ.त के बाद फिर चर्चा में आ गया है। फिलहाल पुलिस मौके पर स्थिति नियंत्रित करने में जुटी है।
#मुरैना #morena #जौरा