मुरैना कोतवाली में अवैध पटाखा भंडारण पर सवाल! कहीं फिर न दोहरा जाए पुराना खौफनाक मंजर?
मुरैना में अवैध पटाखा भंडारण को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। जिले में पहले भी विस्फोट की दो बड़ी घटनाएं कई परिवारों को उजाड़ चुकी हैं।
20 अक्टूबर 2022 को बानमौर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 4 लोगों की मौत और 7 घायल हुए थे। वहीं 26 नवंबर 2024 को राठौर कॉलोनी में विस्फोट से 4 महिलाओं की जान चली गई और 5 लोग घायल हुए थे।
अब सवाल यह है कि क्या इन दर्दनाक हादसों से भी सबक नहीं लिया गया? कोतवाली क्षेत्र में अवैध पटाखा भंडारण पर समय रहते कार्रवाई होगी या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?