रूपवास: शहर की सरकार चुनने के लिए कल बूथों पर उमड़ेगा जनसैलाब
नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में बुधवार को नगर निगम भरतपुर सहित नगर पालिका रूपवास और भुसावर में मतदान होगा। 2 लाख से अधिक मतदाता 400 से ज्यादा उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है।