गांगड़तलाई: गांगड़तलाई में आयोजित रक्तदान शिविर में 129 यूनिट रक्त संग्रहित
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड गांगड़तलाई के तत्वावधान में अखंड भारत संकल्प दिवस के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। शिविर में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया, जिसमें 129 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।