जलालाबाद: गांव दुमकापुर में मंदिर के निकास के रास्ते पर दबंग ने किया कब्जा, पीड़ित महिला ने थाने में की शिकायत
थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव दुमकापुर निवासी महिला शीला सिंह पत्नी स्व0 तुलसीराम ने बताया कि वह अपने हिस्से की जमीन में मंदिर निर्माण करवा रही है। गांव के ही श्याम पाल सिंह मंदिर का निर्माण कार्य नहीं होने दे रहे हैं। वो जबरन मंदिर के निकास वाली जगह पर कब्जा कर उसका निकास बंद करने पर अड़े हुए है।